मंगलवार को 34 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना, 26 तक भीषण गर्मी से राहत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। मंगलवार को 34 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना, 26 तक भीषण गर्मी से राहत। पटना सहित प्रदेश में 26 मई तक प्रचंड गर्मी से पूरी तरह राहत मिल जाएगी। इस दौरान सूबे के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ बारिश या गरज के साथ बूंदाबादी पड़ने की संभावना है।

रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार मंगलवार को 34 जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ हल्की से मध्य स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए ऑरेंज और दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं औरंगाबाद, कैमूर, अरवल और जहानाबाद गर्म दिन की चपेट में रहेगा। सोमवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई। अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। इस कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के कारण मौसम सुहाना हो गया। लगभग 5 दिनों बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।

प्रदेश का सबसे गर्म शहर 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद और डेहरी रहा। वहीं फारबिसगंज के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। पटना के अधिकतम तापमान में सोमवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इस कारण अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पटना में सुबह से ही बादल छाए थे। दिन के समय लोगों को मध्यम स्तर के सूर्य की रोशनी का दर्शन हुआ। इसी कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की, जबकि पटना के आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

 

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ नौजवानों को नौकरी और बिजली मुफ्त : तेजस्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *