यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। स्कूल जाने के दौरान हरदियाबाद के शिक्षक सड़क दुर्घटना में जख्मी, हालत नाजुक देख रेफर। केके पाठक के नए नियम के बाद शिक्षकों को स्कूल पकड़ने की जल्दी बाजी में सड़क हादसा की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मोतिहारी जिला के चकिया प्रखंड का है जहां स्कूल जा रहे एक शिक्षक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। विद्यालय जाने के क्रम में चकिया प्रखंड अंतर्गत हरदियाबाद विद्यालय के एक शिक्षक जमाल अख्तर अंसारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
वो शनिवार की सुबह 05:30 बजे चकिया एनएच के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हुए। स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें चकिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। स्थिति अत्यंत नाजुक देखकर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि उच्च शिक्षण स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बता दे कि बिहार सरकार के नए निर्देश के अनुसार स्कूल का संचालन अब सुबह 6:00 से दिन के 1:30 तक किया जाना है। जिसके कारण शिक्षक अहले सुबह ही स्कूल पकड़ने के लिए निकल पड़ते हैं। जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
समस्तीपुर के इस क्षेत्रों में 18 व 19 मई को दिन भर बाधित रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें कार्य





