यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के इस क्षेत्रों में 18 व 19 मई को दिन भर बाधित रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें कार्य। समस्तीपुर से दलसिंहसराय के 132 केवी लाइन में तार को बदलने हेतु सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक दिनांक 18 और 19 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त जानकारी समस्तीपुर ग्रामीण के सहायक विधुत अभियंता ने दी। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित क्षेत्र लगुनिया सुरजकंठ, लगुनिया रघुकंठ, केशो पट्टी , शीतल पट्टी, बेझा डीह, भीरी टोल और हरपुर अलोथ सहित उनके आस पास के क्षेत्र शामिल हैं। इसलिए उपभोक्ताओं से अनुरोध है की पानी संचय समय से पूर्व कर लें।
समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग ने मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस, अस्पताल के मरीजो को किया जागरूक





