समस्तीपुर डीआरएम ने लिया स्टेशन का जायजा, जनता भोजन का भी चखा स्वाद

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर डीआरएम ने लिया स्टेशन का जायजा, जनता भोजन का भी चखा स्वाद। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अन्य शाखा अधिकारियों के साथ समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अचानक रेलवे स्टेशन पर डीआरएम की पहुंचने की सूचना मिलते ही रेलवे महकमा में हड़कंप मच गया।

रेलवे के अधिकारियों की टीम के साथ पहुचे डीआरएम ने सघन निरीक्षण करना शुरू कर दिया। इस दौरान स्टेशन स्थित प्रतीक्षालय एवं पे एंड यूज का साफ सफाई, क्रू लॉबी, टिकट निरीक्षक कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। साथ ही यात्री सुविधा से संबंधित भेंडिग स्टॉलो पर जनता खाना (इकोनोमी मील) की गुणवत्ता एवं पेय जल व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान डीआरएम ने पैकेट खोल कर जनता भोजन को खाकर भी टेस्ट किया। टेस्ट के दौरान भोजन की गुणवत्ता की जांच के बाद उन्होंने कर्मियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही गुणवत्ता पूर्ण भोजन दिए जाने का सख्त निर्देश दिया। इसके लिए स्टेशन पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को भी जांच करते रहने का निर्देश दिया गया, ताकि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलने में कोई कमी नही रहे।

एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए समस्तीपुर सहित चार केंद्रीय विद्यालयों ने हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *