यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। शिक्षकों के लिए फिर आया केके पाठक का नया फरमान, अब पढ़ाई से पहले करना होगा यह काम। बिहार के शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक के नए फरमान ने हेड मास्टर और शिक्षकों को एक और टास्क दिया है।
जिसके मुकाबिक अब टीचर्स को स्कूल के आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। इसके अलावा मिशन दक्ष के तहत स्पेशल क्लास भी लेनी होंगी। और सुबह 10 बजे बच्चों को मिड डे मील मिल जाना चाहिए।

स्पेशल क्लासेस उन बच्चों के लिए चलाई जाती है। जो पढ़ने में कमजोर हों, और वार्षिक परीक्षा में फेल हो गए थे। या फिर एग्जाम में शामिल नहीं हुए हैं। उन बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाती हैं। जो 15 अप्रैल से 15 मई तक चलेंगी। इन कक्षाओं को बच्चों के लिए मिड डे मील भी शामिल है।
इसके अलावा सुबह 11 बजे से हर संकुल संसाधन केंद्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी। जिसमें सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को हिस्सा लेना होगा। और अपनी उपस्थिति दर्ज करानी पड़ेगी। अगर कोई इसमें हिस्सा नहीं लेता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





