समस्तीपुर में गर्मी व तेज पछुआ हवा का कहर जारी, 40 डिग्री से अधिक हो रहा तापमान, दिया गया समसामयिक सुझाव

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में गर्मी व तेज पछुआ हवा का कहर जारी, 40 डिग्री से अधिक हो रहा तापमान, दिया गया समसामयिक सुझाव। दिन भर लोग झुलसा देने वाली गर्मी से बेहाल है। नतीजतन सड़को पर निकलना लोगों को भारी पड़ रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सिय (39.5) रहा।

जो सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेब से वर्तमान में राहत मिलने की संभावना नहीं है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 28 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक हल्के बादल रह सकते है। हालांकि, पूर्वानुमानित अवधि में मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है।

इस अवधि में हीट-वेव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि हीट वेव से राहत की संभावना कम है। 16 से 20 किमी. प्रति घंटा गति से पछुआ हवा चलेगी। इस अवधि में सतही हवा की गति तेज रह सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत एवं दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।

समसामयिक सुझाव: मौसम विभाग ने समसामयिक सुझाव जारी किया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में मौसम शुष्क एवं गर्म रहने की संभावना को देखते हुए किसान गेहूॅ, अरहर एवं मक्का फसल की कटनी एवं दौनी के कार्य को प्राथमिकता दें।

● गेहॅू एवं मक्का के दानों को अच्छी तरह धूप में सूखाने के बाद भंडारण करने की सलाह दी गई। भंडारण के लिए जूट के बोरे की व्यवस्था बेहतर है। भंडारण से पूर्व बोरे को पलटकर अच्छी प्रकार घूप में सुखाकर कीट रहित करना चाहिए।

● रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर खेत को खुला छोड़ दें, जिससे सुर्य की तेज धूप मिट्टी में छिपे कीड़ों के अंडे, प्यूपा एवं घास के बीजों को नष्ट कर दें। -हीट वेव की स्थिति को देखते

हुए पालतू जानवरों एवं दुधारू पशुओं के रख-रखाव, खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे मौसम में छायादार स्थानों पर रखना स्वच्छ पानी पिलाना हितकर होगा।

समस्तीपुर से जदयू मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सनी हजारी महागठबंधन से व एनडीए से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उजियारपुर से किया नामांकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *