यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। सहरसा से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व गरीब रथ में लगेगा अतिरिक्त कोच। पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।
गाड़ी संख्या 13228/13227 राजेन्द्रनगर टर्मिनल-सहरसा-राजेन्द्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस में दिनांक 22 अप्रैल 2024 से स्थायी तौर पर चेयरकार का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा । अतिरिक्त कोय लगाए जाने के बाद यह ट्रेन 21 एलएचबी कोच से परिचालित होगी।

गाड़ी संख्या 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है । यह सुविधा 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में दिनांक 20 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक जबकि 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस में दिनांक 21 अप्रैल 2024 से 01 जुलाई 2024 तक उपलब्ध होगी।





