समस्तीपुर रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दो कर्मियों को मिला मैन ऑफ द मंथ अवार्ड

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दो कर्मियों को मिला मैन ऑफ द मंथ अवार्ड। माह फरवरी 2024 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत  कमल कुमार बवेजा, मुख्य टिकट निरीक्षक (टीसी दस्ता) दरभंगा

तथा राजेश प्रसाद यादव, सीनियर सेक्सन इंजीनियर (सिगनल) सीतामढ़ी को मैन ऑफ़ द मंथ के रूप में चुना गया। इसको लेकर मंडल कार्यालय में मंगलवार को डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है।

इस अवसर पर सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद,  सीनियर डीएसटीई राहुल देव के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा,

समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उददेशय से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में फरवरी /2024 माह में उपरोक्त दोनों कर्मचारियों का चयन किया गया।

 

समस्तीपुर से जदयू मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी होंगे महागठबंधन के प्रत्याशी, आज दोपहर में होगी आधिकारिक घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *