यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर के ‘लोगो’ का किया गया अनावरण, कुंदन ने बनायी थी ‘लोगो’।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए समस्तीपुर जिले के स्वीप कार्यक्रम के ‘लोगो‘ का अनावरण समाहरणालय सभागार में किया गया।
मधुबनी पेंटिंग्स पर आधारित इस मतदाता जागरूकता अभियान के लोगो का विषय, समावेशी, सुगम एव सहभागी निर्वाचन की ओर- समस्तीपुर है। इस लोगो के माध्यम से जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई है।


इस लोगो के निर्माण में मधुबनी पेंटिंग के ख्यातिप्राप्त कलाकार कुंदन कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिनके द्वारा इसको बनाया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस लोगो का प्रयोग निर्वाचन के दौरान लगाए जाने वाले बैनर, फ्लैक्स के साथ ही सभी कार्यालयों से निर्वाचन के दौरान निर्गत पत्रों पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान करने के लिए तरह तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। लोगो को मतदान करने एवं मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, नगर आयुक्त के डी प्रोज्जवाल, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, सामान्य शाखा प्रभारी पवन कुमार मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में चार युवक गिरफ्तार





