दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम, बगहा पुलिस की स्पेशल टीम एवं मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में जिलांतर्गत टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल व तीन लाख रूपये का ईनामी एव कई कांडो का वांछित कुख्यात राकेश कुमार उर्फ चुन्नु कुमार उर्फ चुन्नु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। वह मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना का रहने वाला है।
मुजफ्फरपुर SP ने बताया कि नेपाल-रक्सौल बॉर्डर क्षेत्र से की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राकेश कुमार उर्फ चुन्नु कुमार उर्फ चुन्नु ठाकुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। संयुक्त ऑपरेशन में शामिल टीम द्वारा गिरफ्तार अपराधकर्मी से लंबी पूछ-ताछ की गई। पूछ-ताछ के क्रम गिरफ्तार अपराधी ने कई कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर गन्नीपुर स्थित उसके घर पर भी छापामारी की गई है। घर में छापामारी के दौरान उनके आवास से अवैध हथियार एवं कारतूस की बरामदगी की गई है। इस संबंध में अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है एवं इनकी पत्नी किरण वंदना को हिरासत में लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने बताया कि मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा वांछित फिरार, सक्रिय टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाई गई हैं, जिस पर बिहार एसटीएफ एवं मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा निरंतर छापामारी, कार्रवाई की जा रही हैं। उसी अभियान के तहत अपराधकर्मी राकेश कुमार उर्फ चुन्नु कुमार उर्फ चुन्नु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी कि एक पिस्टल, चार कारतूस, एक सोने का चेन, सोने का अंगुठी, चांदी का बिछियां, पर्स, तीन अंगुठी, एक रूद्राक्ष लगा हुआ माला, एक पत्थर लगा माला, चार मोबाईल, एक टैब, 9500 रुपये नेपाली नोट, दस हजार नगद बरामद किया गया।
अपराधकर्मी के घर पर छापामारी जारी हैं। जिसमें, लैपटॉप, विभिन्न बैंको के कई पासबुक, कई चेकबुक, कई एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कई मोबाईल फोन, कई आधार कार्ड, पैन कार्ड, फर्जी हस्ताक्षर किया एफिडेविट दस्तावेज, कार, बसों का चालान आदी बरामद किया गया है।





