बिहार में पत्नी की ह’त्या कर सनकी पति ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल स्वयं भी लगा ली आग

समस्तीपुर। घरेलू विवाद में सनकी पति ने पहले तो पत्नी की ह’त्या कर दी। फिर स्वयं के शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसमें जलने के कारण पति की हालत भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

घटना बिहार के समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र का है। चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड 12 की घटना है। मृतका की पहचान सैदपुर के देवेंद्र साह की पत्नी मीना देवी (40) के रूप में पहचान हुई है। CRIME NEWS

बताया गया है कि देवेन्द्र ने रात में ही पत्नी के सिर पर किसी वस्तु से प्रहार कर दिया। जिससे मीना देवी की मौत हो गयी, लेकिन इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई जब देवेन्द्र ने अपने शरीर मे आग लगायी।

बताया गया है कि देवेन्द्र ठेला पर चाय नास्ता की दुकान करता था जबकि पत्नी घर पर ही किराना की छोटी दुकान संभालती थी।

बीती रात पति व पत्नी ने साथ खाना खाने के बाद सोने गए। दूसरे कमरे में बच्चे भी सो रहे थे। रात में पति और पत्नी के बीच कब विवाद हुआ और कब देवेन्द्र ने पत्नी के सिर पर वार कर ह’त्या कर दी, किसी को पता भी नहीं चला।

लोगो की अनुसार रविवार की सुबह वह अपने ठेला पर दुकान करने भी गया। जहां उसके कपड़े पर खून देख लोगों ने पूछा तो किसी को कुछ बताए बगैर घर चला आया और शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली।

आग लगने के बाद हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। उसी दौरान खोज करने पर लोगों ने बिस्तर पर उसकी पत्नी को मृत अवस्था मे पाया। उसका पुत्र सुबह ट्यूशन पढ़ने गया था।

बेटे को भी इस घटना की भनक नही लगी। आग बुझाने के बाद लोगों ने देवेन्द्र को इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन बाद में पीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गयी।

इधर, इस घटना को लेकर दिनभर तरह तरह की चर्चा होती रही। फिलहाल देवेंद्र की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *