बिहार में दिन दहाड़े बेगूसराय के एचडीएफसी से 16 लाख रुपए की लूट

दूरबीन न्यूज, बेगूसराय। बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बेखौफ बदमाशों ने बडी बैंक लूट (bank loot) की घटना को अंजाम दिया है। बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक के पास एचडीएफसी बैंक में अपराधियों ने गुरुवार को 16 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एचडीएफसी बैंक के आगे सैकड़ों लोगों की भीड़ भी जुट गयी। वहीं कई वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च गुरुवार को दिन के लगभग 11 बजे नगर थाना के हरहर महादेव चौक के पास एचडीएफसी बैंक में पांच अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर लगभग 16 लाख से अधिक रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया।

बैंक लूट की घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी, डीएसपी वन, नगर थानाध्यक्ष, रतनपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचर मामले की जांच की।

घटना के दौरान किसी भी बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई चोट भी नहीं आयी है। इसदौरान बैंक प्रबंधक के द्वारा पुलिस को 16 लाख रुपए लूटे जाने की जानकारी दी गयी। इधर, घटना की गंभीरता को दखेते हुए बेगूसराय एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया है।

सदर डीएसपी वन एवं डीएसपी साइबर के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। जिसके आधार पर छापेमारी जारी है। वहीं गठित पुलिस टीम के द्वारा सूचना संकलन के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया गया। जिसमें अपराधियों की पहचान करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

बेगूसराय एसपी के अनुसार शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ अपराधियों की पहचान की गयी है। जिसके आधार पर संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *