समस्तीपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए समस्तीपुर जिले के चार कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके तहत समस्तीपुर जिले के चार कॉलेज का परीक्षा 18 मार्च को आयोजित है, उनका परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है।













