समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर में इन दिनों चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। इन दिनों लगातार किसी न किसी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही है।
नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो उचक्कों ने बैंक कर्मी की मां के गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया।


शहर के बारह पत्थर निवासी बैंककर्मी संजीव कुमार की मां शिला देवी अपने घर के आगे सड़क पर जैसे ही निकली। इस दौरान बाइक सवार दो युवक ने आंटी का कर उन्हें रोका और मिथुन के घर की खोज की।
उन्होंने मिथुन नामक व्यक्ति के पहचानने से इनकार किया। इसके बाद जैसे ही बैंककर्मी की मां वापस लौटी। वैसे ही बाइक सवार उच्चकों ने उनके गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया।


बता दे की गुरुवार को भी काशीपुर एसकेएमजी कॉलेज के पास वीर कुंवर सिंह कालोनी शिक्षिका प्रिया शरण के गले से सोने का चेन खींच लिया गया था। इस संबंध में शिक्षिका ने नगर पुलिस को शिकायत भी की थी।
घटना उस समय हुई जब शिक्षिका स्कूल से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सोने का चेन खींच कर फरार हो गया।







