समस्तीपुर में सीएसपी संचालक से लूट के दौरान चली गोली से जख्मी दीपक की मौत

समस्तीपुर। कल्याणपुर थाना के मूसेपुर गांव में सीएसपी संचालक को लूटने के दौरान चलाई गई गोली से जख्मी हुए दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसे बीती रात इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हुई। मृतक दीपक कुमार मूसेपुर गांव के ही हरिनन्दन यादव का पुत्र था। कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है। उक्त मामले की जांच की जा रही है।

विदित हो कि मंगलवार शाम सीएसपी बंद कर बासुदेवपुर गांव स्थित आने घर जा रहे सीएसपी संचालक विकास कुमार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर कर लूटा था। इस क्रम में विरोध करने पर बदमाशों ने तीन गोली चलाई थी। एक गोली सीएसपी संचालक के शरीर को छूते हुए निकल गयी थी जबकि दूसरी गोली  दीपक के पेट मे लग गयी थी।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से रेफर होने के बाद परिजन पटना ले गए थे। बताया गया है कि बुधवार को इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की रात में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने घटनास्थल पर जाकर भी जांच की थी। हालांकि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *