समस्तीपुर : शार्ट सर्किट व बीड़ी से लगी आग, घरों सहित कई दुकानें हुई राख

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में रविवार को हुई अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर एवं कई दुकानें जलकर राख हो गई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट एवं बीड़ी पीना बताया गया है। इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। फिलहाल संबंधित अंचल के राजस्व कर्मियों के द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। उजियारपुर प्रखंड के विरनामा पंचायत के वार्ड 15 में रविबार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से तीन दुकानें जलकर राख हो गया।

घटना में लगभग ढाई लाख का नुकसान होना बताया गया है। स्थानीय लोगो ने मशक्कत से बोरिंग आदि की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में पूजा कुमारी पति गणेश राय‌, अभिषेक कुमार राय पिता राज कुमार राय का किराना एवं जेनरल स्टोर के अलावा वरण कुमार की दवा दुकान जलकर राख हो गया। इधर मामले में उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए स्थानीय राजस्व कर्मचारी को कहा गया है।

सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड-2 स्थित खैरपुरा गाँव मे रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिसमें चार घर जलकर राख हो गया। वही इस घटना में घर मे रखे लाखो रुपये के जेवरात, हजारों रुपये नगद, अनाज समेत जरूरी सामान जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि सुदामा पासवान के घर के बगल में रखे एक पुआल के ढेर पर किसी ने बीड़ी पी कर फेक दिया।  जिससे उसमें अचानक आग लग गई।

लोग जब तक कुछ समझ पाते आग की तेज लपट ने सुदामा पासवान, कृष्ण मोहन पासवान, अभय राजा तथा ओम पासवान के घर को अपने चपेट में ले लिया। जिससे घर तथा घर मे रखे लाखो रुपये मूल्य के समान जल कर राख हो गया। मुख्य पार्षद मिंकू देवी की सूचना पर रोसड़ा से पहुँची अग्निशमन दल की टीम ने काफी मशकत के वाद आग पर काबू पाया।

इधर बिथान प्रखंड में भी  अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मस्त मदद से आग पर काबू पाया गया। अन्यथा बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *