पोषण आहार केंद्र: मोटा अनाज लोगों के लिए स्वास्थ्यवर्धक

समस्तीपुर/खानपुर। प्रखंड क्षेत्र के कानुविशनपुर पंचायत के रैनी गांव में पोषण आहार केंद्र का विधिवत उद्घाटन स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, सहायक निदेशक सुजाता कुमारी, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आर के तिवारी, फसल वैज्ञानिक डॉक्टर भारती ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर किया। (agricultural scientists)

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आर के तिवारी ने कहा कि आम आवाम को सेहतमंद रहने के लिए प्राकृतिक खेती करना जरूरी है। इससे एक ओर जहां पोशाक तत्व से भरपूर पोषण मिलेगा वहीं दूसरी ओर मिट्टी की उर्वरा क्षमता भी मेंटेन रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि सही गुणवत्ता वाले अनाज का उपयोग नहीं करने से वर्तमान समय में अधिक संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। पहिले के समय में लोग अलुआ, सुथनी, जौ, तीसी, मरुआ, सामा, कौनी और विना राशयनिक उर्वरक वाली खाद से उपजाया गया अनाज खाकर काफी स्वस्थ्य रहते थे।

परंतु वर्तमान दौर में चमकीला, मुलायम और जंक फ़ूड खाकर लोग कई तरह के बिमारियों से ग्रसित हो रहे हैं ।अतःलोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए मोटा अनाज का उपयोग करना चाहिए।सहायक निदेशक सुजाता कुमारी ने परंपरागत खेती करने पर बल दिया।

वहीं फसल वैज्ञानिक डॉक्टर भारती ने रासायनिक उर्वरक और कीट नाशक दवाओं के उपयोग को कम करने की सलाह किसान भाइयों को दिया। साथ ही जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर महेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। जबकि संचालन पोषण आहार के विपणन निदेशक डॉक्टर आर के पटेल ने किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, केंद्र संचालक संजय कुमार सिंह,

राम देव सिंह, जगजीवन सिंह, विष्णु देव सिंह, आशीष कुमार, जय राम सहनी, कमलेश शर्मा, दिनेश कुमार महतो, राम सागर महतो सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *