नगर परिषद शाहपुर पटोरी के विकास के लिए कुल 84 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित

समस्तीपुर/शाहपुर पटोरी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर परिषद (nagar parishad) शाहपुर पटोरी के विकास के लिए कुल 84 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित हुआ है। वार्षिक बजट को लेकर मंगलवार को नप कार्यालय में मुख्य पार्षद प्रियंका सुमन की अध्यक्षता एवं उप मुख्य पार्षद संजय कुमार व 26 वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में सामान्य बैठक हुई।

ईओ अजय कुमार के संचालन में आयोजित इस बैठक के पश्चात मुख्य पार्षद ने बताया कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर यह बजट तैयार किया गया है। लगभग 85 करोड़ रुपए के इस बजट में सभी 26 वार्डों के विकास कार्यों को बजट में प्राथमिकता दी गई है। बैठक में वार्ड पार्षद सुधीर कुमार गुप्ता, कोमल कुमारी, गौतम कुमार, सुलेखा कुमारी, विजय पासवान, उज्ज्वल कुमार, कमल रजक आदि मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड मुख्यालय के बाहरी हिस्से में पिछले दो दशक पूर्व बने मार्केट कांप्लेक्स को नगर परिषद के अंतर्गत स्थानांतरित करवाने का प्रयास किया जाएगा। विभागीय हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पिछले दो दशक में यह मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स जर्जर हो चुका है। हस्तांतरण के बाद उसकी मरम्मत कराकर दुकानों का किराए पर आवंटन किया जाएगा। इससे नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को रोजगार का साधन उपलब्ध हो सकेगा, साथ ही नगर परिषद के राजस्व में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *