यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “महिला सशक्तिकरण” पहल के तहत किया गया वॉकाथन का आयोजन

समस्तीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, (Union bank of india) क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा महिला सशक्तिकरण” पहल के बैनर तले वॉकाथन का आयोजन किया गया। यूबीआई, क्षेत्रीय कार्यालय से पटेल मैदान तक वॉकाथन किया गया। जिसमें महिलाओं को सशक्त बनाने, बढ़ावा देने और जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने की पहल के साथ स्टाफ सदस्यों, उनके परिवार और महिला ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का यह सपना था कि “हमारे देश की उन्नति महिलाओं के माध्यम से होगी। जिसकी छवि आज हमें दिखाई दे रही है। इस संदर्भ में उन्होंने यूनियन बैंक की एमडी तथा सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै का धन्यवाद किया। जिन्होंने नारी सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। “महिलाओं की उन्नति से ही देश की उन्नति होगी”, बेटी को पढ़ाना होगा, देश को बचाना होगा” इत्यादि के नारे व पोस्टर भी लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र प्रमुख समीर कुमार साँई ने की। जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय एवं स्थानीय शाखाओं के स्टाफ सदस्य तथा ग्राहक भी उपस्थित रहे। क्षेत्र प्रमुख ने महिला कर्मचारियों और महिला ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *