दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में फिर से बड़े पैमाने पर डीएसपी का तबादला किया गया है। इस कड़ी में सोमवार को समस्तीपुर जिले के चार डीएसपी सहित 22 डीएसपी का ट्रांसफर किया है। गृह विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पुलिस उपाधीक्षक डीआईजी कार्यालय चंपारण क्षेत्र अजय कुमार को बारसोई का एसडीपीओ बनाया गया है। जबकि मधेपुरा के डीएसपी सुरेन्द्र कुमार को सुपौल डीएसपी के पद पर पोस्टिंग की गयी है। 
जारी सूची के अनुसार बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में कार्यरत मुकुल कुमार रंजन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सदर खगड़िया, मद्य निषेध में कार्यरत अभिजीत कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर कटिहार, विशेष शाखा में कार्यरत एएसपी अनुज कुमार को एसडीपीओ-1 सदर नवादा, यातायात पुलिस उपाधीक्षक दरभंगा दिवेश को एसडीपीओ बेनीपट्टी, एसडीपीओ पटोरी रविशंकर प्रसाद को एसडीपीओ बेलसंड भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ गुलशन कुमार को एसडीपीओ रजौली, समस्तीपुर रेल पुलिस उपाधीक्षक नवीन कुमार को एसडीपीओ मंझौल, एसडीपीओ रोसड़ा शिवम कुमार को एसडीपीओ लखीसराय, पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा को एसडीपीओ दलसिंहसराय, एसडीपीओ बेलसंड सोनम कुमारी को एसडीपीओ रोसड़ा, पुलिस उपाधीक्षक विशेष निगरानी इकाई अमरनाथ को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 मढौरा, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा आनंद मोहन गुप्ता को एसडीपीओ हथुआ में पोस्टिंग किया गया। 
इसी प्रकार एसडीपीओ बेनीपट्टी नेहा कुमारी को एसडीपीओ बलिया, पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी संजय कुमार पांडेय को एसडीपीओ-1 सदर औरंगाबाद, विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार साहा को एसडीपीओ फारबिसगंज, साइबर क्राइम की पुलिस उपाधीक्षक क्रीती कमल को एसडीपीओ अरवल , एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार मेघावी को एसडीपीओ पटोरी, निखिल कुमार को एसडीपीओ-1 फतुहा में पोस्टिंग किया गया है। 








