समस्तीपुर/विभूतिपुर। विभूतिपुर प्रखंड के चकहबीब पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष शशिकांत झा से बदमाशों ने साइबर क्राइम ( cyber crime) के तहत व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फोन कर धमकी देते हुए एक लाख 15 हजार उड़ाया। मामले को लेकर पीड़ित पूर्व मुखिया ने समस्तीपुर साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि 29 फरवरी को 93694**955 नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से फोन आया। 
जिसमें बताया गया कि मैं सीबीआई से बात कर रहा हूं। तुम्हारे बच्चे को क्राइम में पकड़ कर रखा हूं।20 हजार रुपये भेजते हो तो इसे छोड़ दूंगा। नहीं तो जेल भेज दूंगा। मैं फोन कट कर अपने पुत्र को फोन लगाया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया। मै घबरा गया और एक बार दस हजार तथा दो बार 5–5 हजार करके कुल बीस हजार रूपया भेज दिया। फिर उसने बताया कि एक लाख रुपया और भेजो नहीं तो तुम्हारे बच्चे को जान से मार देंगे। 


तब मेरी बड़ी बेटी एक बार पचास हजार और फिर पैंतालीस हजार रुपया भेज दिया। कुल मिलाकर एक लाख पन्द्रह हजार रूपए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाता 408049**168 और चालू खाता 35773***75 से फोन पे मोबाइल नंबर 8809718236 और 8709566280 के माध्यम से उसके एकाउंट नंबर 30502240007820 में ट्रांसफर किया। इसके बाद वह और पैसा मांगने लगा लेकिन इसी बीच मेरे बेटे का मोबाइल ऑन हो गया और उससे बात हो गई। तब जाकर मैं फोन कट कर दिया। 






