लोकसभा चुनाव: कोषांगों के अधिकारियों को अपने कार्य योजना बनाते हुए उसके समय सीमा निर्धारित करने का निर्देश

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिला स्तरीय कोषांगों की बैठक की गई। इस क्रम में उन्होंने कोषांगों के नोडल एवम वरीय पदाधिकारियों से कोषांग के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को अपने कोषांग की कार्य योजना बनाते हुए, उसके समय सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्मिक कोषांग के कार्यों के बारे में कहा की जिले के सभी कार्यालयों के कर्मियों का डाटा बेस तैयार किया जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय की कोई भी कर्मी या पदाधिकारी इससे छूटे नहीं। इस तरह के मामले प्रकाश में आने पर अविलंब कारण पृच्छा की जाय। प्रशिक्षण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाय।मास्टर प्रशिक्षकों को चिन्हित करते हुए सर्वप्रथम उन्हें ही प्रशिक्षण दिया जाय। साथ ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सामग्री भी स समय तैयार कर लिया जाय।

वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कैटेगरी वाइज वाहन की उपलब्धता एव आवश्यकता के आलोक में अविलंब करवाई की जाय। आदर्श आचार संहिता का जिले में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले के एमसीसी टीम का गठन अविलंब किया जाय तथा उन्हें आयोग के निर्देशों से अवगत कराया जाय। (election meeting)

समीक्षा के क्रम के ब्रजगृह कोषांग, मीडिया कोषांग, व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, स्वीप कोषांग आदि की भी समीक्षा की गई। स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि कम से कम जिले में प्रतिदिन चार एक्टिविटी कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *