ईसीआर जीएम ने बरौनी जंक्शन का किया गया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर (East central rail) के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश द्वारा बरौनी जंक्शन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ड्यूटी पर उपस्थित रेलकर्मियों से संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के संबंध में पूछताछ की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद तथा मुख्यालय के उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *