खानपुर में ई रिक्शा शो रुम का शुभारंभ, पूर्व विस उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन, कहा- बढ़ेंगा रोजगार 

समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड के श्रीपुर गाहर वार्ड संख्या छह स्थित पछवारी टोला में ई रिक्शा के शो रुम का शुभारंभ किया गया। शारदा इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने रविवार को फिता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए ईिरक्शा काफी बेहतर साधन साबित हो रहा है।  उन्होंने कहा कि अब खानपुर में इस प्रतिष्ठान के खुलने से लोगों के बीच रोजगार के अवसर मिलेंगे। (Eriksha showroom)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में मुख्य सड़क से लेकर ग्रामीण सड़कों की हालत काफी बेहतर हुआ है। जिससे स्वरोजगार के संसाधन बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में ईिरक्शा हर गली मोहल्ले तक आसानी से पहुंच रहा है। मौके पर प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, पूर्व प्रखंड उप प्रमुख हेमंत सिंह, विश्वबंधु, टनटन झा, सूर्यकांत झा, दीपू झा, रविंद्र झा, चंदन झा, अमरजीत झा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *