समस्तीपुर। नवयुवक संत रविदास पूजा समिति, शंभूपट्टी समस्तीपुर के द्वारा संत रविदास जयंती (Sant ravidas birthday) पर 401 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा नकाली गई। बूढ़ी गंडक समस्तीपुर से जल लेकर ताजपुर रोड होते हुए शंभूपट्टी पूजन स्थल पर पहुंची। जहां पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने भाग लिया। पूर्व जिला परिषद रंजन कुमार उर्फ मुन्ना ने कहा की भारत के महान संतों में एक संत गुरु रविदास जी की जयंती माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।


रविदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के कल्याण और ईश्वर की भक्ति के लिए समर्पित कर दिया। समाज सेवी विजय कुमार राम ने कहा की संत रविदास का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र में माघ पूर्णिमा को 1377 में हुआ था। इसलिए हर साल माघ पूर्णिमा के दिन रविदास जयंती मनाई जाती है। समाज सेवी रामविनय राम ने कहा की कई पुरानी पांडुलिपियों में उन्हें रायादास, रेदास, रेमदास और रौदास के नाम से भी जाना गया है। कहते हैं कि माघ मास की पूर्णिमा को जब रविदास जी ने जन्म लिया वह रविवार का दिन था जिसके कारण इनका नाम रविदास रखा गया।



उनका जन्म माघ माह की पूर्णिमा को हुआ था। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष – श्री राम प्रवेश राम, सचिन – देवेंद्र राम, प्रेमनाथ राम, संजय राम, हरिश्चंद्र राम, राजेश राम, राहुल कुमार, संतोष राम, विकास राम, नंदन राम, रंजन, पासवान (पूर्व जिला पार्षद), विनोद राम (वार्ड पार्षद 30), सुनील राज (वार्ड पार्षद 29), चंदन कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार राम ने किया।







