समस्तीपुर व दरभंगा सदर सहित 43 पुलिस अनुमंडलो में होंगे अपर डीएसपी, सरकार की स्वीकृति के बाद सूची जारी

पटना दूरबीन डेस्क। बिहार में 43 पुलिस अनुमंडलों में स्वीकृत 43 अपर अनुमंडल पुलिस अधिकारी के पद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (subdivision police officer) के रुप में प्रत्यावर्तित किया गया है। इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी कर दी गयी है। इसमें दरभंगा प्रमंडल के दरभंगा एवं समस्तीपुर के सदर अनुमंडल में एक-एक अपर पुलिस अनुमंडल अधिकारी होंगे। बताया गया है कि अपराध एवं साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील 43 पुलिस अनुमण्डलों में स्वीकृत 43 अपर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के पद को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रत्यावर्तित करने की गृह विभाग की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही अब पर्यवेक्षणों की संख्या बढ़ने से Mission Investigation @75Days के उद्देश्यों की पूर्ति भी आसान होगी।


.
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *