आम हड़ताल के तहत सरकारी कर्मचारियों ने किया ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन, कहा – NPS गो बैक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आहवान पर 16 फरवरी 2024 शुक्रवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले आम हड़ताल के तहत सात सुत्री मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया। कर्मियों ने मांगो के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन किया।

इस कड़ी में जिला मुख्यालय में भी प्रदर्शन किया गया। महासंघ स्थल से प्रतिरोध निकालकर सदर अस्पताल से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर समाहरणालय पहुँचा। प्रदर्शन कारी हाथों में लाल झण्डा एवं मांगों से संबधित तख्तियाँ लिए हुए चल रहे थे। प्रदर्शन कारी नई पेंशन योजना वापस लेने, PFRD बिल वापस लेने, पुरानी पेंशन लागू करने, 8वें पे कमीशन का गठन करने की मांग कर रहे थे।

साथ ही 18 माह का बकाया मँहगाई भत्ता का भुगतान करने, नई शिक्षा निति वापस लेने, मेंहगाई पर रोक लगाने, रिक्त पदों पर स्थाई बहाली करने, ठेका संविदा मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा स्थाई करने, आशा ममता कुरियर का मानदेय बढ़ाने एवं उन्हें सरकारी सेवक घोषित करने का मांग कर रहे थे।

हडताल के अवसर पर जिले के सभी प्रखण्डों पर कर्मचारियों ने शुक्रवार धरना दिया। धरना के कारण सभी प्रखण्डों, अंचलों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का कार्य प्रभावित हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में महासंघ भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नरेश दास ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री राजीव रंजन विस्तार से मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज देश के सभी जिलों में हडताल के अवशर पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

जिलामंत्री ने कहा कि इसके बावजूद भी अगर केन्द्र की सरकार ने कर्मचारियों के 07 सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया तो बाध्य होकर आने वाले दिनों में बड़े आन्दोलन पर जाने को कर्मचारी बाध्य होगें। बैठक को साथी बिन्दु कुमारी सिंह, सुनीता कुमारी, शांती भूषण, संजीव कुमार ठाकुर, महेन्द्र पंडित, चेतनारायण यादव, दिनेश झा, जद्दु दास, कैलाश बैठा, रंजना कुमारी, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, रेखा कुमारी, मंजु कुमारी, नूतन कुमारी, मिनु कुमारी, पुजा भारती, रीना कुमारी, अनिल कुमार कर्ण आदि ने सम्बोधित किया।पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मी कान्त झा के द्वारा मौके पर कहा गया कि आज तय सुदा कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखण्डों यथा बिथान, हसनपुर, रोसडा, शिवाजीनगर, पूसा, ताजपुर, मोरवा, मोहनपुर, विद्यापतिनगर, उजियारपुर सहित पूरे जिले में राष्ट्र व्यापी हड़ताल के समर्थन में धरना सत्याग्रह ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *