सांसद प्रिंस राज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित 12 किलोमीटर लंबी दो सड़कों का किया उद्घाटन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना से बनी वारिसनगर विधानसभा अंतर्गत खानपुर मोड़ से मननपुर तक 7 किलोमीटर लंबी सड़क एवं नकटा से बल्लीपुर तक बनी 5 किलोमीटर लंबी सड़क का विधिवत उद्घाटन समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने फीता काटकर किया। साथ हीं खैरी पंचायत के महादेव मंदिर सह दुर्गा मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण एवं पोखरा में बने सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुखिया मोनी कुमारी द्वारा मनरेगा योजना से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह जनहित में और अच्छे कार्य करते रहें।

तदोपरांत सांसद प्रिंस राज खैरी स्थित ज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे जहां पूर्व उप प्रमुख पवन देव प्रसाद सिंह ने मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, चादर, माला एवं बुके से सम्मानित किया। मौके पर स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने क्षेत्र की समस्या से रूबरू कराते हुए जनहित में किए गए कार्यों से सांसद प्रिंस राज को अवगत कराया। साथ ही गांव के विकास के लिए प्राथमिकता वाली योजना क्रियान्वित करने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में लोजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, डॉक्टर लाल बाबू, नीरज कुमार सिंह, मनोज कुमार पासवान, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, कामेश्वर सिंह, सतदेव चौधरी, राजकुमार सिंह, मायाशंकर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *