
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के 10 दिसंबर 2023 को रात्री में महदीपुर निवासी राम कुमार चौधरी के घर में घुस कर कुल 12 से 13 की संख्या में अपराधियों ने घर वाले को हथियार के भय दिखाकर बंधकर बनाकर बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।।इस मामले में मो नगर थाना कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। पटोरी डीएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पूर्व में कुल 07 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि शेष छह अभियुक्त फरार है।


उन्होंने बताया कि कांड में अन्य फरार अभियुक्तों की विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है, इसी क्रम में कल दिनांक 9 फरवरी को गुप्त सुचना के आधार पर विक्रम कुमार सिंह को मोहिउद्दीन नगर के धर्मपुर वार्ड नम्बर 10 से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के द्वारा अपराध में अपनी मंलिमता स्वीकार किया गया है।


इनके पास से एक लोहे का पिस्टल मैगजीन के साथ व 06 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। इनके विरुद्ध मोहिउद्दीन नगर थाना आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई है। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी में मोहिउद्दीन नगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, दारोगा पंकज कुमार के अलावे सिपाही सुमंत कुमार, लक्ष्मण कुमार, राकेश कुमार, फैसल आलम, सोनालाल पंडित शामिल थे।







