खानपुर में घटना के चार साल के बाद एसआईटी ने ह’त्या कांड के मुख्य आरोपी को दिल्ली से दबोचा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खानपुर थाना अन्तर्गत ग्राम नत्थुद्वार में नवंबर 2020 में हुये केशव कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुये घटना में संलिप्त अपराधकर्मी मिंटू पासवान को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार। समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि नत्थुद्वार के रहने वाले अभियुक्त नीरज कुमार पासवान एवं मृतक केशव कुमार पासवान के बीच आपसी जमीनी विवाद चल रहा था।

इसी जमीनी विवाद को लेकर दोनो के बीच मनमुटाव था। अभियुक्त नीरज कुमार पासवान एवं मृतक केशव कुमार पासवान दोनों का दुकान आमने सामने विवादित जमीन पर था। मृतक केशव कुमार का दुकान ज्यादा चल रहा था, जिससे नीरज कुमार परेशान होकर केशव कुमार की हत्या करने की सोचा। फिर नीरज कुमार एवं इसकी बहन मिंटु पासवान के घर गए। फिर केशव कुमार पासवान की हत्या करने के लिये नीरज कुमार पासवान ने मिंटु पासवान को एक लाख रूपया देने की बात कही।

जिसपर मिंटु पासवान तैयार हो गया और तीनों ने मिलकर केशव कुमार को पेट्रोल डलवाने के बहाने से घर से बाहर बुलाकर हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत नीरज कुमार पासवान, नीरज की बहन एवं मिंटू पासवान गांव के तीनबटीया पर गये और वहां पर केशव कुमार पासवान को पेट्रोल गाड़ी में खत्म हो जाने का बहाना करते हुये पेट्रोल लेकर बुलाया। गाड़ी में पेट्रोल डालने के बाद पीने खाने का बहाना बनाते हुये मिंटू पासवान, नीरज पासवान अपने गाड़ी पर केशव कुमार को बैठा कर नदी किनारे चले गये।

बीच में केशव कुमार को अभाष हुआ तो वह गाड़ी से उतरकर भागने लगा। इसी बीच नीरज कुमार बांस से केशव कुमार के सर पर मारा। जिससे केशव कुमार बेहोश हो गया। जिसके बाद ये सभी गाड़ी पर लादकर केशव कुमार को नदी किनारे ले गये और सर पर बांस से मार मार कर हत्या कर दिया एवं शव को बोड़े में रखकर नदी में फेक दिया। जिसके बाद मिंटू कुमार पासवान एवं नीरज कुमार पासवान बचने के लिये पुलिस का सहयोग भी करने लगा। इसी बीच मिंटू कुमार पासवान को भनक लग गयी कि इसकी संलिप्ता के बारे में पुलिस को पता हो गया है जिसके बाद मिंटू कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली भाग गया।

एएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुये एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दिल्ली के नारायणा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिन्होने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। जिन्हें आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *