पहली बार महिला अधिकारी के हाथ में मुफस्सिल की कमान, नगर थाना, ट्रैफिक थाना व रेल थानाध्यक्षों ने भी संभाली कमान

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना समस्तीपुर में पहली बार महिला पुलिस अधिकारी की पोस्टिंग  बतौर थानाध्यक्ष के रुप में की गयी है। पटना बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष के रुप में कार्य कर चुकी इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष के पद पर योगदान की। वहीं खगड़िया सदर सर्किल में कार्यकर कर चुके इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने भी नगर थानाध्यक्ष के रुप में योगदान किया। दोनों अधिकारी वर्ष 2009 बैच के हैं। खासकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष के लिए शराब माफिया एवं भू माफिया पर शिकंजा कसना बड़ी चुनौती होगी।

समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष के रुप में ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक को नया रेल थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने नए थानाध्यक्ष के रुप में रेल थाना में योगदान किया है। वह वर्ष 1994 बैच के हैं। उन्होंने कहा कि रेल अपराध के अलाश शराब तस्करों पर चौकसी रखना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। इसको  लेकर पुलिस अधिकारियों को भी हिदायत दी गयी है। विदित को रेल थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष मनोज कुमार को सोनपुर भेजा गया है।

इधर यातायात थाना अध्यक्ष के रूप में भी इंस्पेक्टर सुनील कांत ने योगदान किया है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर शहर में जाम की समस्या और सुदृढ़ यातायात की व्यवस्था को लागू करने का प्रयास करेंगे। इसमें आम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है, ताकि समस्तीपुर को सुंदर शहर बनाया जा सके। विदित हो कि मुख्यालय के आदेश पर राज्य भर में पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसके कारण अब नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *