16 फरवरी को आम हड़ताल की सफलता को लेकर प्रखंडों का दौरा, ओपीएस लागू करने को लेकर होगा आंदोलन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले ओपीएस लागू करने, ठेका संविदा, आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने, आठवां वेतन पे कमिशन का गठन सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन मे 16 फरबरी को आम हड़ताल है। आम हड़ताल की सफलता को लेकर कर्मचारी महासंघ के दौरान विभिन्न ब्लॉक का दौरा किया गया।

 प्रखंड स्तरीय दौरा कार्यक्रम के तहत खानपुर और शिवाजीनगर में प्रखंड, अंचल, स्वास्थ कर्मियों को आम हड़ताल में शामिल होने की अपील की गयी। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राजीव रंजन ने 16 फरवरी को तमाम ठेका संविदा और नियमित कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय पर 10 से 3 बजे तक धरना सत्याग्रह करने का आवाहन किया।

इसदौरान अपनी मांगों को लेकर कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए एनपीएस को हटाने और ओपीएस को लागू  करने की मांग की। मौके पर चेतनारायण यादव, संजीव कुमार ठाकुर, राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पूनम कर्ण, निवास कुमार,  राज कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *