
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पश्चिम मोहल्ला में स्थित गिरधारी लाल बरनेला के घर में सोमवार की रात भीषण चोरी हुई। चोरो ने तीन कमरे का ताला तोड़ घटना को अंजाम दिया है। जिसमे लाखों के सामान चुरा ले जाने की आशंका है। पीड़ित घर के लोग अपने पैतृक गांव राजस्थान में आयोजित शादी में गए हुए हैं। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस एवं घरवाले को दी।


मिली जानकारी के अनुसार घर वाले अपने पैतृक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर उनके घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने तीन कमरे का ताला तोड़कर सामानों की चोरी की, जिसमें आशंका जताई जा रही है कि लाखों की सामग्री की चोरी की गई है। हालांकि पीड़ित के घर आने के बाद ही इसकी जानकारी मिल पाएगी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व बंगरा थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। हालांकि बंगरा थाना अध्यक्ष के द्वारा इस घटना का उद्वेदन करते हुए घटना में शामिल दो चोर को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी के जेवर सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए। इन दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही है। जिसके कारण पुलिस को इस पर नियंत्रण करना चुनौती बनी हुई है।







