सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था व सुविधा को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की हुई बैठक, चहारदीवारी निर्माण का दिया आदेश

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था व सुविधा को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान सदर अस्पता के मरीजों की सुविधा, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर मंथन किया गया। जिसमें सदर अस्पताल के क्षतिग्रस्त चहारदिवारी को दुरुस्त करने पर विचार किया गया। साथ ही बैठक के बाद क्षतिग्रस्त चहार दिवारी व निर्माणाधीन एमसीएच भवन का भी जायजा लिया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी चहारदिवारी को दुरुस्त करने का प्रस्ताव रखा। ताकि बीएमएसआईसीएल के द्वारा ही एमसीएच भवन के पास की क्षतिग्रस्त चहारदिवारी का निर्माण कराया जा सके। इससे पूर्व सीओ को स्थल का मुआयना करने एवं रिपोर्ट के बाद निर्माण कार्य पूरा कराने पर भी विचार किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर तैनात गार्डों की ड्यूटी रोटेशन में लगाने का निर्देश दिया गया।

मरीजों की सुविधा को देखते हुए मुख्य गेट के पास ही पूछताछ काउंटर बनाने को कहा गया, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सही जानकारी मिल सके। मौके पर प्रभारी सीएस डॉ. विशाल कुमार, डीएमओ डॉ. विजय कुमार, डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर, डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डीसीक्यूए डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, एचएम विश्वजीत रामानंद आदि थे।


सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे सीटी स्कैन व एक्सरे की सुविधा को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पैथोलौजीकल लैब के आवश्यक जांच की सुविधा भी नियमित करने पर बल दिया गया। वहीं अस्पताल में बीएमएसआईसीएल के द्वारा उपलब्ध करायी गयी दवाओं की सूची भी मांगी गयी। साथ ही डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी भी मांगी गयी, ताकि यह देखा जा सके कि कब कौन से डॉक्टर की ड्यूटी कहां-कहां लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *