यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग के साथ बुधवार को उनकी 63वीं पुण्यतिथि मनाई गई। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट समस्तीपुर के बैनर तले बिशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय ठाकुर के आवास पर मनाये गये श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फ्रंट के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू के द्वारा प्रदेश में उनके अमूल्य योगदान के लिए फ्रंट भारत सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग करती है।



फ्रंट के जिला संयोजक राजकमल ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि फ्रंट के भारत रत्न के मांग की दिशा में जल्द ही जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में फ्रंट के महामंत्री नीरज भारद्वाज, मुखिया शोले राय, संजीव कुमार सुमन, जयशंकर ठाकुर, मंटुन शर्मा, राकेश ठाकुर, देव शंकर ठाकुर, विश्वकेतु तिवारी, दद्दन ठाकुर, सुनील कुमार, संजीत कुमार, डॉक्टर मदन मोहन, बद्री कुमार, मोनू ठाकुर, कुंदन ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, नीलू शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।









