कोरोना काल में सेवा के दौरान शहादत देने वाले कोरोना वीर चिकित्सक की याद में मनाया गया शहीद दिवस, आईएमए भवन में कैंडल जला दी गयी श्रद्धांजलि

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। कोरोना कल में सेवा के दौरान अपनी जान गवाने वाले चिकित्सकों की याद में शहीद दिवस मनाया गया। आईएमए के आवाहन पर समस्तीपुर आईएमए भवन में भी कोरोना वीर चिकित्सक स्व डॉ आरआर झा की याद में शहीद दिवस मनाया गया। जहां शहर के चिकित्सकों ने स्वर्गीय झा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथी उनके समक्ष कैंडल भी जलाया।

मौके पर आइएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डीएस सिंह, जिलाध्यक्ष डॉक्टर आरएन सिंह, डॉ जीसी कर्ण, डॉ महेश ठाकुर, डॉ पुष्पा रानी, डॉ शबनम गुप्ता, डॉ प्रतिभा कुमारी, डॉ हेमंत कुमार सिंह, डॉ सौरव कुमार झा, डॉ पुष्पा रानी, डॉ यूएस प्रसाद सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित होकर डॉक्टर स्वर्गीय आरआर झा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि आईएमए के आवाहन पर वैसे चिकित्सक जिन्होंने सेवा के दौरान कोरोना कल में अपनी शहादत दी है, उनकी याद में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया था  जिसके आलोक में समस्तीपुर में भी पूर्व सिविल सर्जन कोरोना वीर स्वर्गीय डॉ आरआर झा के निधन पर शहीद दिवस मनाई गई। साथ ही सभी डॉक्टरों ने अपने-अपने एवं अस्पतालों में भी कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *