अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभद्रपुर दुर्गा मंदिर परिसर में जलाया गया 6100 दीप, निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शिवाजीनगर प्रखंड अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को रानीपरती मठ से कर्पूरी चौक तक भव्य पैदल शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की स्वरूप में आकर्षक झांकी निकाली गई। प्रखंड के कई गांव होते हुए कर्पूरी चौक पर पहुंची। इस पैदल यात्रा के नेतृत्व भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष ने किया। यात्रा में भक्तों द्वारा श्रीराम के नारे लगाते रहे।

प्रखंड क्षेत्र में एक ही नाम एक ही नारा का भजन बजता रहा।सड़क पर चल रहे राहगीर के बाइक पर भगवा झंडा लहरा रहा था। श्रीराम के धुन में सभी झूम रहे थे। श्री राम के नारे से पूरे प्रखंड में गुजेमान बना रहा। वहीं प्रखंड के सभी मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। इधर बाघोपुर दूर्गा मंदिर, मननपुर महादेव मंदिर, बंधार चौक, बलहा पेठिया गाछी, सहीत सभी मंदिर के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गया।प्रखंड के मंदिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामायण गोष्टी हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

वहीं प्रखंड क्षेत्र के राजौर रामभद्रपुर पंचायत के रामभद्रपुर दुर्गा मंदिर परिसर एवं शिव मंदिर परिसर में 6100 दीप प्रज्वलित किया गया।मौके पर विधायक वीरेंद्र कुमार, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी, ऋषि सिंह, जयंत चौधरी, जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू सिंह, किरण बेदी झा, विकास कुमार, अमित कुमार ऋषि सिंह, दिलखुश कुमार, सोनू कुमार, प्रिंस यादव, मोनू कुमार चौधरी शामिल थे।

समस्तीपुर शहर के काशीपुर वीर कुंवर सिंह कालोनी में भी लोगो ने अपने अपने घरों में रंगोली बनाया और दीप जलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *