बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला इकाई की बैठक, 18 सूत्री मांगो को लेकर बनायी गयी राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला इकाई की बैठक महासंघ परिसर में शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता राम नरेश दास ने की। इस दौरान 18 सूत्री मांगों एवं 16 फरवरी आयोजित राष्ट्रीय आंदोलन की बैठक को सफल बनाने एवं काफी संख्या में कर्मियों के शामिल होने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसमें 11 संवर्ग के पदधारकों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय परिषद की बैठक कोलकाता हुई। जिसमें मुख्य मांगों में पुरानी पेंशान लागू करने, ठेका संविदा पर बहाली बंद करने, आठवां वेतन आयोग गठन, 18 माह के बकाया महंगाई भत्ता का भुगताान करने, नई शिक्षा नीति के विरोध सहित 18 सूत्री मांग पर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनायी गयी। उसी आलोक में 16 फरवरी को आंदोलन है।

मौके पर राम कुमार झा, लक्ष्मीकांत झा, राम सेवक महतो, संजीव कुमार ठाकुर, महेंद्र पंडित, चेतनारायण यादव, माला कुमारी, प्रतिमा कुमारी, प्रेमा कुमारी, रेखा कुमारी, पूजा कुमारी, कैलाश बैठा, विमलेश कुमार, उत्कर्ष कुमार, अभिषेक कुमार, नवल किशोर राय, आशीष कर्ण, प्रीति कुमारी, चंद्रशेखर ठाकुर, शैलेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *