

यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में रफ्तार का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पिछले 12 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना में मृत व्यक्ति के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर कुशवाहा चौक पर बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।


मृतक महिला की पहचान वासुदेवपुर कुशवाहा चौक के ही रामसूरत महतो की 60 वर्षीय पत्नी जानकी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि जानकी देवी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। इस घटना में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।


इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दे की सोमवार की देर शाम ट्रक व बाइक की भीषण टक्कर में भी एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।







