समस्तीपुर ब्लॉक में कोरम के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव खारिज, प्रमुख शमीना खातून व उप प्रमुख राजेश कुमार की कुर्सी बरकरार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर।  समस्तीपुर प्रखंड के प्रमुख श्रीमती शमीना खातून उपप्रमुख राजेश कुमार सिंह के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को कोरम के अभाव में खारिज कर दिया गया। जिसके कारण दोनों की कुर्सी बरकरार रह गयी। जिससे समर्थकों में काफी उल्लास देखा गया। साथ ही कुर्सी बरकरार होने पर समर्थको ने प्रमुख व उप प्रमुख के अलावे सभी सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया।

विदित हो कि प्रमुख व उप प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक के लिए सोमवार के दिन के 11:30 बजे समय निर्धारित था। बैठक को विधिवत रूप से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नीलेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता एवं राहुल कुमार कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति की देखरेख में निर्धारित समय उपस्थित हुए।

निर्धारित समय उपरांत सात पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र झा, भोला कुमार रजक, उर्मिला देवी, अरबिंद कुमार, जनार्दन राम, राकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह उपस्थित हुए। निर्धारित अवधि के उपरांत कोरम पूरा नहीं होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका और प्रमुख एवं प्रमुख की कुर्सी बची रह गई। इस प्रकार उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह लगातार दूसरी बार अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *