बिहार राज्य संबंद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ पटना और अनुदान नहीं वेतनमान फोरम साथ में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने दिया धरना

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दरभंगा। बिहार राज्य संबंद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ पटना और अनुदान नहीं वेतनमान फोरम साथ में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, महाविद्यालय कर्मचारी संघ, सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ और एलएनमुटा संघ और बिहार प्रदेश संबंद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इकाई के बैनर तले संयुक्त रुप से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के धरनास्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया।

अनुदान के बदले वेतनमान, बकाये अनुदान का एक मुश्त भुगतान, संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सेवा सामंजन करने सहित अन्य मांग की गई। महाविद्यालय उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर जमा नहीं करने पर राज्य सरकार से संबद्धता रद्द करने का पत्र निर्गत किया गया है उसे निरस्त करते हुए संबंधित प्रधान और शासी निकाय को दोषी मानते हुए उनपर करने की मांग की गई।

बिहार प्रदेश संबंद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति के संयोजक अखिल रंजन झा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण भारी संख्या में शामिल हुए। जानकारी देते हुए संयोजक ने बताया कि आज का धरना बिहार के सभी विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आयोजित किया गया है। संगठन से जुड़े मिथिला महिला महाविद्यालय दरभंगा के अवनि मिश्रा ने बताया कि परेशानी भड़ी जीवन जीने को मजबूर अनियमित अनुदान पर आश्रित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी कड़ाके की ठंड में नियमित व वेतनमान के लिए आन्दोलन करने को विवश है।

विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बिहार प्रदेश संबंद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति उसके इतर भी माननीय कुलसचिव महोदय को अपना तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *