समस्तीपुर में धान से चावल तैयार करने के दौरान मशीन में फंसी महिला, घटनास्थल पर ही हो गयी महिला की दर्दनाक मौत

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी के दहियार रन्ना पंचायत के दहियार गांव में धान से चावल तैयार करने के दौरान एक महिला मशीन में फंस गई। जिसके कारण महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना दहियार गांव के वार्ड 8 की है। मृतक गांव के ही राजाराम मंडल की 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी है। जिसकी धानकुट्टी मशीन में फंसकर गुरूवार को मृत्यु हो गई। घटना होते ही गांव में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि उक्त महिला अपने घर के पास ही धान  कूटने वाले ट्रैक्टर चालित मशीन पर अपनी धान कुटाई कर रही थी। इस दौरान महिला  बर्तन में धान भर कर मशीन में डाल रही थी। इसी के क्रम में महिला की साड़ी व सिर का बाल फंस गई। जब तक ट्रैक्टर चालक इस बात को समझ पाता तब तक महिला की गर्दन मशीन में फंसकर गर्दन साड़ी से दबकर और केस उखड़ गई। ग्रामीणों के द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बहेरी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक एवं उसके सहयोगी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर ओपी पुलिस ने मृतक महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरू की, लेकि लेकिन पोस्टमार्टम करने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जानकारी लेने के लिए पहुंच गए।

मृतक महिला मेहनत और खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। महिला को 14 वर्षीय एक लड़का व 12 वर्षीय लड़की है। स्थानीय मुखिया रिंकू देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। इधर, घटना के बाद मृतक के घर मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *