समस्तीपुर मैं ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, दो की हालत नाजुक, डीएमसीएच किया गया रेफर

यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गंगौली चौर में ट्रैक्टर पलटने से 3 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति देख दरभंगा रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर के संजय पासवान (35) के रूप में की गई है।

वहीं जख्मी में बरियारपुर के ही शिवचंद्र पासवान और सनोज कुमार महतो शामिल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सभी मजदूर ट्रैक्टर से जा रहे थे, इसी दौरान चालक के संतुलन होने के कारण ट्रैक्टर पलटी मार दिया। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार मजदूर जख्मी हो गए थे। अस्पताल लाने के दौरान एक की मौत हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *