समस्तीपुर में एक जनवरी को होगा भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का जिला स्तरीय सम्मेलन, तैयारी शुरू

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। आगामी 01 जनवरी को पटोरी के गोरगामा स्थित कोचिलवन में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के तत्वधान में होने वाले जिला स्तरीय नव वर्ष सम्मेलन की तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित हुई। दिनेश चौधरी की अध्यक्षता व जिला केशरी विशेश्वर ठाकुर के संयोजन में होने वाले इस सम्मेलन में मंच के राष्ट्रीय संरक्षक सतीश कुमार टुन्ना, संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंकित चंद्रायन, समस्तीपुर जिला के समाजसेवी सुदर्शन कुमार,

शिवम सौरभ, मनुदेव कुमार, रामसखा ठाकुर, नवीन कुमार तिवारी, अमरेंद्र कुमार, पंकज ठाकुर, राम चंद्र चौधरी, राधा रमण चतुर्वेदी, चिकित्सक नरेंद्र चौधरी, संजय कुमार ठाकुर, गुड्डू ठाकुर आदि उपस्थित थे। सम्मेलन में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के आगमन की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *