बिहार की एक महिला पुलिस अधिकारी से शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में डॉक्टर गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मधुबनी। बिहार में एक पुलिस अधिकारी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी MBBS डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बेगूसराय के महिला थाना की पुलिस ने बाबूबरही सीएचसी में ओपीडी ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित डॉ. निखिल पर शादी का झांसा देकर महिला पुलिस अधिकारी का यौन शोषण और दहेज लेकर शादी से इंकार का आरोप है। आरोपित डॉ. निखिल बाबूबरही सीएचसी में प्रोबेशनर डॉक्टर पद पर है। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले में कार्यरत एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ बीते वर्ष नवंबर माह में बेगूसराय के ही एक होटल में घटना घटी।

बेगूसराय महिला थानाध्यक्ष शिल्पी ने बताया कि आरोपित की नवंबर 2022 में ही पीड़ित अधिकारी के साथ शादी तय हुई थी। शादी के लिए एक लाख रुपये का चेक डॉक्टर के परिजन को दे दिया गया। आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। इधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने प्रभारी डॉक्टर की गिरफ्तारी से इंकार किया है। वही बाबूबरही थाना के थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी की गई है। बेगूसराय पुलिस को कार्रवाई में मदद की गई। डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए एसपी के आदेश पर वारंट निर्गत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *