यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। स्थानीय पटेल मैदान में रविवार को समस्तीपुर टाउन मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन की टीम शिक्षा विभाग की टीम, यूनियन बैंक की टीम एवं मेजबानी कर रहे मीडिया की टीम के बीच सीमित 12 ओवर का मैच खेला गया। पुलिस की टीम विजेता एवं शिक्षा विभाग की टीम ने उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। रविवार को खेले गए प्रथम मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने यूनियन बैंक को 55 रनों से हराया।


निर्धारित 12 ओवर के मैच में पुलिस प्रशासन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाली के 101 रन, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के आठ रन एवं एएसपी संजय कुमार पाडे के 10 रनों के बदौलत 138 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में यूनियन बैंक की टीम दीपक कुमार के 18 रन एवं अभिजीत घोष के 12 रनों के बाबजूद 83 रन ही बना सकी। द्वितीय मैच में मीडिया एकादश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकेश वर्मा के 12 मंटुन कुमार व विनय कुमार के 10 -10 रनों के बदौलत मात्र 69 रन बनाई। जवाब में शिक्षा विभाग के शिक्षक एकादश की टीम राहुल के 18 एवं मनीष ठाकुर के 15 रनों के बदौलत 73 रन बनाकर मैच जीत गई।


फाइनल मैच में शिक्षा विभाग की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 25 एवं चंदन के 15 रनों के बदौलत मात्र 70 रन ही बनाई, जवाब में पुलिस प्रशासन की टीम राजेश मिश्रा के नाबाद 30 रनों के बदौलत 8 ओवर में 72 रन बनाकर मैच जीत गई एवं ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में नेपाली को बेस्ट बैट्समैन अमित कुमार को बेस्ट बॉलर एवं सुमन कुमार को बेस्ट फील्डर के के पुरस्कार से नवाजा गया। एएसपी संजय पांडेय व सीएस डॉ एसके चौधरी ने विजेता टीम को एवं हेड क्वार्टर डीएसपी अमित कुमार ने उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर डीइओ मदन राय, डीपीओ नरेंद्र कुमार, आईडीएम पीके सिंह, आशीष चंदन मनीष अग्रवाल विकास जी विनोद राय शैलेंद्र सिंह, सीनियर पत्रकार आर कौशलेंद्र जैसे बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे।







