बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व मोहिउद्दीननगर के पूर्व विधायक रामचंद्र राय का निधन, शोक की लहर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं मोहिउद्दीननगर क्षेत्र के पूर्व रामचंद्र राय का निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। जो मोहिउद्दीननगर क्षेत्र से चार-चार बार विधायक रहे। शाहपुर पटोरी को अनुमंडल बनाने एवं मोहनपुर प्रखंड एवं थाना बनवाने में इनकी भूमिका अग्रणी था। बताया जाता है कि वे पिछले दो वर्षो से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार की रात पटना स्थित आवास में उनकी मौत हो गयी। रविवार की सुबह सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

पटना से रविवार को उनके पैतृक घर कुरसाहा उनका शव अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और रामचंद्र राय अमर रहे के नारे गुंजने लगे। कुरसाहा लाने के दौरान रास्ते में जगह जगह शव वाहन को रोककर माल्र्यापण किया गया। स्व. रामचंद्र राय के तीन पुत्र ई विद्यासागर, ई आलोक कुमार, ई अरविंद कुमार और चार पुत्री से भरापुरा परिवार छोड़ गए है। राजद जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री कमेटी के सदस्य ललितेश्वर यादव उर्फ ललन यादव ने कहा कि उनका निधन क्षेत्र ही नहीं जिले के लिए काफी दुखदायी है। उनकी भरपायी निकट भविष्य में संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि मोहिउद्दीननगर क्षेत्र में चार-चार बार विधायक बने और राज्य सरकार में मंत्री भी रहे। पहली बार 1980 में आईएनसी के टिकट पर चुनाव जीते थे। फिर 1990 व 1995 में जनता दल से एवं वर्ष 2000 में राजद के टिकट से चौथी बार विधायक बने थे। 1995 में बिहार के कारा राज्य मंत्री की जिम्मेवारी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *