भाजपा नेता कौशल पांडेय बने समस्तीपुर जंक्शन परामर्शदात्री समिति के सदस्य

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर निवासी कौशल पाण्डेय को रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा समस्तीपुर जंक्शन का परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। कौशल पाण्डेय वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर के जिला महामंत्री हैं तथा पूर्व में जिला प्रवक्ता से लेकर जिला उपाध्यक्ष तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं।

इनके मनोनयन पर भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रभात ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, प्रेमदास, जिला मंत्री अशोक निषाद, प्रवक्ता नीरज सिंह, मुकेश सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीतांजलि, वारिसनगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *