समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, सिंघीया थाना के बेहट गांव का था 25 वर्षीय युवक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान भी जा रही है। इसके बावजूद वाहन चालकों का स्पीड पर कंट्रोल नहीं हो रहा है। ताजा मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक ढट्ठा की है, जहां एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसके कारण बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना के बाद ट्रक चालकट्रक लेकर फरार हो गया था।

मृतक की पहचान सिंधिया थाना क्षेत्र के बेहट केल्हुआ घाट निवासी जीवछ राय के 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि कन्हैया कुमार अपने रिश्तेदार ढरहा में पहुंचे थे। जहां से बुधवार की देर शाम अपने बाइक से घर बेहट लौट रहे थे। इसी दौरान रोसड़ा सिंघीया पथ के विश्वकर्मा चौक ढट्ठा के पास एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके कारण कन्हैया कुमार राय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। परिजनों ने बताया कि फोन से  11.00 बजे रात में घटना की जानकारी दी गई थी। जब वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो कन्हैया कुमार राय का शव पड़ा था।  इधर युवक की मौत की सूचना मिलते ही बेहट गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक कन्हैया कुमार शादीशुदा था, जिसके  दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। घटना से कन्हैया कुमार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *