यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर सीएचसी में कार्यरत कुछ एएनएम के द्वारा पोलियो कार्य नहीं करने एवं अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करने के मामले में सीएस ने जांच के आदेश दिए है। साथ ही कार्य नहीं करने वाले एएनएम से जवाब तलब करने का भी आदेश दिया गया है। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि पोलियो अभियान काफी महत्वपूर्ण कार्य है। इसको किसी भी स्तर पर बाधित नहीं किया जा सकता है। सूचना के बावजूद राष्ट्रीय कार्यक्रम को कुछ एएनएम के द्वारा बाधित किए जाने की सूचना मिली है।



इस मामले की जांच की जवाबदेही डीआईओ डॉ. विशाल कुमार को दी गयी है। साथ ही पोलियो उन्मूलन में कार्य नहीं करने वाली एएनएम से जवाब तलब करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रतर कार्रवाई भी की जाएगी। विदित हो कि विभूतिपुर सीएचसी के कुछ एएनएम के द्वारा पोलियो कार्य नहीं किया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधक पर ही मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। साथ ही अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया गया। जिसकी सूचना मिलने पर सीएस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है।








